कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का एक ऐसा साधन है या कहा जाए कि कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का पहला साधन है जिससे लोगों ने डाटा को संग्रहित करने, डाटा के लेनदेन तथा वीडियो कॉलिंग एवं अन्य तकनीकी बातों का ज्ञान प्राप्त करना सीखा है। स्मार्टफोन, टेबलेट तथा लैपटॉप से सबसे पहले कंप्यूटर ने ही तकनीक की दुनिया में अपने पैर जमाए हैं।
कंप्यूटर के लाभ तथा कंप्यूटर की जरूरत को देखते हुए हर कोई कंप्यूटर सीखना चाहता है लेकिन कई बार समय की कमी के चलते कोई बाहर जाकर कंप्यूटर नहीं सीख सकता है इसीलिए आज हम आपको घर पर कंप्यूटर कैसे सीखें आदि से संबंधित जानकारी देंगे।
घर पर कंप्यूटर कैसे सीखें?
घर पर कंप्यूटर सीखने के लिए हमें सबसे पहले कंप्यूटर के बेसिक मालूम होने चाहिए जैसे कि कंप्यूटर कैसे ऑन होता है? कंप्यूटर के साथ आने वाले उपकरण क्या कहलाते हैं तथा इन उपकरणों का कैसे प्रयोग किया जाता है? आइए हम आपको जानकारी देते हैं जिसके माध्यम से आप घर पर कंप्यूटर सीख सकते हैं-:
कंप्यूटर का बेसिक आधार तथा कंप्यूटर के उपकरण
- सबसे पहले आप कंप्यूटर के साथ एक जुड़े तार को ढूंढो और इसे बिजली के प्लग में लगाएं। कंप्यूटर के इस प्लॉट को पावर प्लग कहा जाता है जिसकी मदद से कंप्यूटर ऑन (On)और ऑफ ( Off) किया जा सकता है।
- कंप्यूटर के साथ कई सारे उपकरण आते हैं जिसमें सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड तथा माउस शामिल होता है।
- सीपीयू ( CPU) कंप्यूटर को ऑपरेट करने में सहायता प्रदान करता है।
- मॉनिटर कंप्यूटर में चल रही गतिविधियों को मैनेज करने में सहायता प्रदान करता है।
- कीबोर्ड ( Keyboard) में A To Z अल्फाबेटिक तथा नंबर एवं कैलकुलेशन चिन्ह् ( +-*/), Enter, Backspace, Ctrl आदि Sign शामिल होते हैं तथा आप इन चिन्हों के प्रयोग द्वारा अपनी बात तथा जानकारी को कंप्यूटर के सर्च बार में दर्ज कर सकते हैं।
- माउस ( Mouse) कंप्यूटर से एक तार के दो यह जुड़ा होता है तथा यह कंप्यूटर में टैब को ओपन करने बंद करने तथा किसी टाइम में ऊपर से नीचे की ओर बढ़ने के लिए सहायता प्रदान करता है और यह प्रक्रिया में है कि नहीं इसका पता लगाने के लिए आप कंप्यूटर स्क्रीन पर इसके चिन्ह के रूप में एक एरो ( ^) बना दिखाई देगा।
कंप्यूटर बुक की सहायता से घर पर कंप्यूटर सीखें
यदि आप घर पर बैठकर कंप्यूटर सीखना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद यही होगा कि आप कंप्यूटर बुक को पढ़कर कंप्यूटर को चलाना सीखे क्योंकि कंप्यूटर बुक कंप्यूटर के उपकरणों तथा कंप्यूटर की पूरी जानकारी के आधार पर ही बनाई गई होती है
तथा कंप्यूटर बुक का उद्देश्य ही किताब के माध्यम से आम जनता तक कंप्यूटर की जानकारी पहुंचाना है ताकि हर कोई घर बैठे आराम से कंप्यूटर बुक को पढ़कर कंप्यूटर चलाना सीख सके। आजकल ऑनलाइन का जमाना है और कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर कंप्यूटर से संबंधित कई सारी बुक मौजूद है
लेकिन आपको सही रेटिंग एवं रिव्यू को देखने के बाद ही एक अच्छी कंप्यूटर बुक को खरीदना है। इसके अलावा आप ऑफलाइन बुक स्टोर पर जाकर भी अच्छी कंप्यूटर किताब खरीद सकते हैं तथा दुकानदार ही आपको सही किताब की जानकारी दे देगा।
यूट्यूब से घर बैठे कंप्यूटर चलाना सीखे-
यूट्यूब को दुनिया में वीडियो के माध्यम से सिर्फ कंप्यूटर की नहीं बल्कि हर विषय पर जानकारी प्रदान करने के लिए एक सबसे बड़ा और बेहतरीन साधन माना जाता है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती गई है वैसे ही समय के अनुसार लोगों ने अपने ज्ञान को यूट्यूब के माध्यम से दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने की कोशिश की है और इससे कई लोगों को यूट्यूब के माध्यम से ही कई सारी जानकारी हासिल हुई है।
यूट्यूब पर अब कंप्यूटर सीखना भी एकदम आसान है क्योंकि यूट्यूब पर कई सारे ऐसे कानून मौजूद है जो आपको घर बैठे ही यूट्यूब वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन कंप्यूटर चलाना सिखा रहे हैं और आप इन वीडियो को देख कर घर पर बैठे ही कंप्यूटर चलाना सीख सकते हैं। कई सारे यूट्यूब चैनल एक प्लेलिस्ट बनाकर कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से लेकर एक्सपर्ट जानकारी वीडियो के माध्यम से साझा करते हैं।
यूट्यूब ने पूरी दुनिया में अपने पैर पसार लिए हैं तथा यह शिक्षा के माध्यम के रूप में एक बड़ा प्लेटफार्म माना जाता है क्योंकि यहां पर छोटे बच्चे से लेकर प्रतियोगी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने परीक्षा से संबंधित टॉपिक की वीडियो को देखकर परीक्षा की तैयारी करते हैं और सफलता भी प्राप्त करते हैं।
गूगल से घर बैठे कंप्यूटर चलाना सीखे
दुनिया की सबसे बड़ा जानकारी का स्रोत गूगल है। गूगल के माध्यम से सब संभव है और घर बैठे कंप्यूटर चलाना भी। बस आपको गूगल के सर्च बार में जाकर घर पर कंप्यूटर चलाना कैसे सीखे आदि जानकारी को दर्ज करना है और इसके बाद गूगल द्वारा आपके सामने कई सारे आर्टिकल मौजूद हो जाएंगे जिसमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार एक आर्टिकल में से गूगल चलाना सीखे से संबंधित जानकारी को पढ़कर कर घर बैठे गूगल चलाना सीखना है।
इसके अलावा गूगल द्वारा कई सारे ऐप की जानकारी भी दी जाती है जिससे आप डाउनलोड करें तथा इस ऐप के माध्यम से चैप्टर के आधार पर कंप्यूटर को चलाना सिखाया जाता है। कंप्यूटर सीखने के लिए गूगल में बेस्ट कंप्यूटर कोर्स ऐप जानकारी को सर्च बार में दर्ज कर सकते हैं
तथा गूगल द्वारा आपको बेस्ट कंप्यूटर कोर्स ऐप से संबंधित जानकारी प्रदान हो जाएगी और आप इस एप्स पर प्रदान किए जाने वाले कंप्यूटर कोर्स को खरीद कर या मुफ्त में कम्प्यूटर सीख सकते हैं। इसके अलावा गूगल पर ऐसे कई सारे आर्टिकल मौजूद होते हैं जो आप को चलाने की बेसिक जानकारी प्रदान करते हैं।
कोचिंग के द्वारा घर पर कंप्यूटर सीखना
यदि आपके पास बाहर जाकर कंप्यूटर सीखने का टाइम नहीं है लेकिन आप घर पर एक से दो घंटा कंप्यूटर सीखने के लिए निकाल सकते हैं और उसमें भी आप ऑनलाइन कंप्यूटर नहीं सीखना चाहते हैं तो आपके लिए ऑफलाइन ऐसे कई होम कंप्यूटर ट्यूटर (computer home tutor) मौजूद है जो आपके घर पर आकर आपको एक से 2 घंटे में रोजाना कंप्यूटर से संबंधित जानकारी देकर आपको धीरे-धीरे घर बैठे कंप्यूटर चलाना सिखा देंगे।
इसके लिए आपको कई सारी होम ट्यूटर की एजुकेशनल वेबसाइट पर कंप्यूटर होम ट्यूटर को सर्च करना होगा और आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों से भी कंप्यूटर सिखाने वाले ट्यूटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे होम ट्यूटर 6 से 1 साल के कोर्स के आधार पर आपको कंप्यूटर चलाना सिखा देते हैं।
ऑनलाइन कंप्यूटर कोर्स की मदद से घर पर कंप्यूटर चलना सीखे
यदि आप घर बैठे कंप्यूटर सीखना चाहते हैं तो आपको गूगल तथा यूट्यूब पर ऐसे कई कंप्यूटर से संबंधित कोर्स मिल जाएंगे जिसे आप खरीद कर कंप्यूटर चलाना सीख सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर कोर्स में कंप्यूटर की संपूर्ण जानकारी को चैप्टर के आधार पर बांट दिया जाता है तथा इस पूरे कोर्स की अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक होती है तथा उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी भी अवधि के कोर्स का चुनाव कर सकता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको घर पर कंप्यूटर कैसे सीखें आदि से संबंधित जानकारी प्रदान कर दी है जिसमें हमने गूगल, यूट्यूब, ऑनलाइन कोर्स तथा कंप्यूटर बुक की सहायता से घर बैठे कंप्यूटर कैसे सीखे आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी को साझा किया है।