इसरो भारत का अंतरिक्ष संगठन है। कई लोगों की रूचि वैज्ञानिक बनने की रहती है और वह वैज्ञानिक बनके इसरो में काम करने की इच्छा जरूर रखते हैं और ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए आज हम इसरो में जॉब कैसे पाए? इसरो में नौकरी के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज, आवेदन तथा सैलरी से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं।
ISRO क्या है?
इसरो को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नाम से जाना जाता है और इसे अंग्रेजी में Indian Space Research Organisation ( ISRO) कहते हैं। इसे भारत का राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन भी माना जाता है। इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1959 में की गई थी। इसरो का हेडक्वार्टर बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।
इसरो में करीब 17 हजार से अधिक वैज्ञानिक तथा कर्मचारी कार्यरत है और यह सभी कर्मचारी भारत को अंतरिक्ष संबंधी तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अंतरिक्ष में नई खोज करने के लिए वर्षों से इसरो में कार्यरत है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में लोकप्रिय वैज्ञानिक विक्रम अंबाला साराभाई का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि इन्होंने ही इसरो की स्थापना की थी।
भारत वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई को अंतरिक्ष में देश की पहचान स्थापित करने के लिए आभारी मानता है। वर्तमान में डॉ. एस सोमनाथ इसरो के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है।
इसरो में जॉब करने के लिए योग्यता
यदि आप इसरो यानी भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इसरो की निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा-
- उम्मीदवार के पास 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल साइंस होनी चाहिए जिसमें उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, साइंस तथा गणित विषयों से पास बारहवीं कक्षा का सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार इसरो में साइंटिस्ट बनना चाहता है तो उसे ग्रेजुएशन में सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर,मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग सिस्टम आदि में से किसी एक इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेना होगा।
- उम्मीदवार के पास इसरो में साइंटिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन में BE/ B.Tech में 65% अंक के साथ किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
- BE/ b.tech (lateral Entry) के बाद डिप्लोमा करने वालों में इस बार भी साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आरक्षित वर्ग जैसे एससी एसटी के लिए 40 वर्ष की अधिकतम आयु तथा ओबीसी वर्ग के लिए 38 वर्ष के अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
इसरो में हेतु आवश्यक दस्तावेज
इसरो में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- बारहवीं कक्षा का सर्टिफिकेट।
- TECH/ BE ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट।
- पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड शामिल हो।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र ( यदि आरक्षित वर्ग हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर सहित प्रमाणपत्र
इसरो में जॉब कैसे पाएं
इसरो में नौकरी पाने के लिए आपको इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली वैज्ञानिक तथा अन्य कर्मचारी पोस्ट के लिए आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आप इसरो में जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवार को राष्ट्रीय करियर सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- राष्ट्रीय कैरियर सेवा पर आपको व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम तथा मोबाइल नंबर के साथ आईडी पासवर्ड बनाना होगा।
- राष्ट्रीय कार्य सेवा पर पंजीकृत होने के बाद आपको इसरो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर मौजूद रिक्वायरमेंट के सेक्शन में जाना होगा जिसमें आपको इसरो द्वारा जारी की गई भर्ती जो ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आवेदन के लिए आगे बढ़ना होगा।
- इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता, जाति आदि संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको संबंधित दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सहित प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र आदि अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी तथा दस्तावेज को ध्यानपूर्वक अपलोड करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार आप इसरो में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
इसरो में नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया
यदि आप इसरो में जॉब करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा-
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
इसरो लिखित परीक्षा
इसरो द्वारा वैज्ञानिक पद पर तथा अन्य पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थी को कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का जवाब देना होता है जिसके लिए विद्यार्थी को कुल 90 मिनट का वक्त इन प्रश्नों को हल करने के लिए मिलता है। यह प्रश्न फिजिक्स केमिस्ट्री तथा गणित विषयों से संबंधित होते हैं। इस लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को ही इंटरव्यू की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
इसरो इंटरव्यू
जो भी उम्मीदवार इसरो की लिखित परीक्षा में पास हो जाता है उसे इसरो की इंटरव्यू परीक्षा में बुलाया जाता है जिसमें उम्मीदवार के व्यवहार, तकनीकी ज्ञान, रिजनिंग तथा अंतरिक्ष ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं तथा इस इंटरव्यू में अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार का यह आकलन किया जाता है कि वह संबंधित पद के लिए योग्य है या नहीं। कई तरह के कठिन सवालों को घुसने के बाद यदि उम्मीदवार इस परीक्षा में पास कर जाता है तो उसे इसरो में वैज्ञानिक एवं संबंधित पद के लिए चयनित कर लिया जाता है।
इसरो में सैलरी कितनी होती है?
इसरो में सैलरी विभिन्न पदों पर भिन्न भिन्न प्रकार से निर्धारित की जाती है लेकिन इसरो में यदि उच्चतम सैलरी की बात की जाए तो यह 75000 रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई हैं। इसरो का यह वेतन न्यूनतम वेतन माना जाता है तथा अधिकतम वेतन लाख रुपए प्रतिमाह तक पहुंच जाता है लेकिन इसके लिए बड़े पदों पर नियुक्त होना आवश्यक है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको इसरो में जॉब कैसे पाए आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें हमने इसरो में जॉब पाने के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज, आवेदन और सैलरी से संबंधित