HomeJobsलंदन में जॉब कैसे पाए?

लंदन में जॉब कैसे पाए?

कई उम्मीदवारों को सपना होता है कि वह विदेश में जाकर नौकरी करें और ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए आज हम लंदन में जॉब कैसे पाए आदि से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं जिसमें हम London Me Job Kaise Paye 2023 in Hindi, लंदन जाने के लिए कितने बैंड चाहिए, लंदन का वीजा कितने का है, लंदन में जॉब कैसे मिलेगी, लंदन में जॉब सैलरी आदि संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।

लंदन में जॉब कैसे मिलेगी?

लंदन एक विदेशी देश है इसीलिए जो भी व्यक्ति लंदन में जॉब करना चाहता है तो उसे सबसे पहले वहां की अधिकारिक भाषा यानी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। लंदन एक विकसित शहर है इसलिए यहां पर नौकरी की कमी नहीं है लेकिन आपको अपने पद से संबंधित जानकारी का होना बेहद जरूरी है।

यदि आप लंदन में जॉब करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले लंदन में प्रवेश करने के लिए पासपोर्ट तथा वीजा बनाना जरूरी है। पासपोर्ट बनाने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर जाना होगा।

इसके अलावा वीजा बनाने के लिए आपको भारत में मौजूद यूनाइटेड किंग्डम की एंबेसी में जाकर यूके का वीजा बनवाना होगा और यदि आप यूनाइटेड किंगडम में जॉब करना चाहते हैं तो आपको वर्किंग वीजा बनवाना होगा क्योंकि इसी आधार पर आप लंदन तथा यूके के किसी भी शहर में नौकरी कर पाएंगे।

यदि आप लंदन में जॉब करना चाहते हैं तो आपको किसी एक फील्ड में काफी दक्ष होना होगा और आपको उस फील्ड का बेहतरीन एक्सपीरियंस हासिल करना होगा ताकि आप आसानी से लंदन में उस फील्ड में जॉब कर सके। ‌ लंदन जाने से पहले आप भारत में रहकर ही लंदन तथा भारत दोनों में मौजूदा फील्ड में काम करके अपने एक्सपीरियंस लेवल को बढ़ा सकते हैं। ‌

लंदन का वीजा कितने का है? 

यदि आप लंदन में जॉब करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले लंदन का वीजा बनाना होगा और लंदन का वीजा बनाने में आपको कुल ₹10521 का भुगतान करना होगा तथा इस वीजा की वैलिडिटी 6 महीने तक मान्य रहती है।

हालांकि आपको वीजा के लिए यूनाइटेड किंग्डम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होता है लेकिन आपको लंदन विजिट करने से पहले यूनाइटेड किंग्डम की भारत में मौजूद एंबेसी में दस्तावेजों के साथ जाकर वेरिफिकेशन कराना होता है। वीजा के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होते हैं-

  • यूके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
  • यूके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भुगतान रसीद
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • यूके एंबेसी अप्वाइंटमेंट पत्र

लंदन में जॉब कैसे पाए? 

यदि आप लंदन में जॉब करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कई तरह की कंसल्टेंसी कंपनी से संपर्क करना होगा क्योंकि इन कंसलटेंसी कंपनियों का लंदन में मौजूद अधिकारिक कंपनियों से संपर्क होता है और यह आपको आसानी से लंदन में मौजूद आपकी फील्ड के अनुसार नौकरी प्रदान कर सकती है।

आप गूगल पर भी जाकर सर्च में अपनी फील्ड के आधार पर जॉब को ढूंढ सकते हैं। उदाहरण के लिए आप गूगल के सर्च बार में जाकर “Accountant Job in London” सर्च कर सकते हैं तथा आपको लंदन में मौजूद अकाउंटेंट के पद पर कई सारी नौकरियां दिखने लगेगी जिसमें आप ऑनलाइन आवेदन करके लंदन में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ‌

आप कई तरह के नौकरी प्लेटफार्म जैसे LinkedIn,Naukri.com, Indeed,Timesjob.com आदि पर भी लंदन में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप इन सभी नौकरी प्लेटफार्म पर अपनी प्रोफाइल बनाकर एक रिज्यूमे तैयार कर सकते हैं जिसमें आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी स्किल तथा एक्सपीरियंस से संबंधित जानकारी शामिल होगी और आप प्रोफाइल बनाकर इस प्लेटफार्म पर अपनी फील्ड तथा लोकेशन के आधार पर नौकरी ढूंढ सकते हैं।

इस तरह के अधिकारी प्लेटफार्म पर लंदन की कई कंपनियां मौजूद होती है और यह समय समय पर अपनी कंपनी में भर्ती के लिए खाली पद संबंधित जानकारी के नोटिफिकेशन को साझा कर के जॉब के लिए आवेदन जारी करती है और आप इन कंपनियों में अपना रिज्यूमे जमा कराकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लंदन में जॉब आ सकते हैं। लंदन एक विकसित शहर है

इसीलिए यहां पर कई तरह की नौकरियां उपलब्ध है लेकिन यहां पर नौकरी सभी को उनके शैक्षिक योग्यता तथा एक्सपीरियंस के आधार पर ही मिलती है। यदि आपने ग्रेजुएशन की हुई है तो आप लंदन में वेब डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स मैनेजर तथा एमएनसी कंपनी में काम कर सकते हैं।

यदि आपके 12वीं और 10वीं पास है तो आपको लंदन में हेल्पर, फूड डिलीवरी पार्टनर, टैक्सी ड्राइवर, कुकिंग पार्टनर, वेटर आदि फील्ड में नौकरी मिल सकती है और यदि आप 12वीं कक्षा करने के बाद किसी अच्छी स्किल में अपनी पकड़ अच्छी कर लेते हैं तो आपको कई तरह की कंपनियों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, बीपीओ तथा कस्टमर केयर सर्विस आदि फील्ड में काम कर सकते हैं।

यदि आपको कंप्यूटर तथा तकनीक की अच्छी नॉलेज है तो आप लंदन में ही घर बैठे ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग, स्टोरी राइटिंग आदि फील्ड में काम कर सकते हैं।

लंदन में मजदूर की सैलरी कितनी है? 

यदि लंदन में एक मजदूर (प्लंबर, ड्राइवर, हेल्पर) की सैलरी की बात की जाए तो यह प्रतिमाह 2080 से लेकर 3130 पाउंड तय की जाती है और यह भारतीय रुपयों में लगभग ₹30000 के बराबर होता है। लंदन में मजदूर को 1 घंटे के करीब 10 से 15 पाउंड मिलते हैं। हालांकि लंदन में Working Hour 8 घंटे के होते हैं तो इस हिसाब से यदि व्यक्ति 8 घंटे काम करेगा तो उसे 80 से 120 पाउंड की कमाई हो जाती है और इस हिसाब से लंदन में मजदूर की प्रतिदिन सैलरी ₹12000 के आसपास होती है।

लंदन में कौन सा पैसा चलता है? 

लंदन में पांउड चलता है। ‌ वर्तमान में 1 पाउंड की कीमत भारतीय रुपए में करीब ₹104 हैं।

लंदन की टिकट कितने की है? 

लंदन में करीब जाने की टिकट ₹24000 से अधिक है।

लंदन जाने के लिए क्याक्या चाहिए? 

लंदन जाने के लिए वैध पासपोर्ट तथा यूके वीजा होना आवश्यक है। यदि आप लंदन में नौकरी करने जा रहे हैं तो आपके पास यूके का वर्किंग वीजा होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular